तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रखा पानी तीनों दोषों वात ,पित्त और कफ को संतुलित रखकर आपके पेट और गले से जुड़ी बिमारियों को ठीक करता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका इस्तमाल करना और अपने आदत में इसको शामिल कर लेना मनुष्य को  एक सेहत भरी लम्बी जिंदगी दे सकता है।

किसी भी तरह के तांबे के बर्तन में पानी को रातभर रखकर इसका सुबह इस्तमाल करना देता है कई तरह के हेल्थ बेनेफिट्स।

1-तांबा के बर्तन में रखा पानी  पूरी तरह शुद्ध माना जाता है। यह बैक्टीरिया को खत्म कर देता है जो डायरिया, पीलिया और अन्य प्रकार की बिमारियां पैदा करते हैं।
2- तांबे में एन्टी इन्फ्लेमेटरी गुण के कारण यह शरीर में दर्द, ऐंठन की समस्या नहीं होने देता।

3 -  इसमें एन्टी कैंसरस तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एन्टी आक्सीडेंट कैंसर की शुरूआत को रोकने में मदद करते हैं।

4- इसका रोजाना इस्तमाल पेट से जुड़ी सभी समस्याओं में बेहद फायदेमंद है और उन्हें होने से रोकती हैं।

5-शरीर की आंतरिक सफाई और बाहरी घावों  के लिए तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है ।

6- एनीमिया और थायराइड जैसी बिमारियों को लम्बे समय तक तांबे के पानी का इस्तमाल कर ठीक किया जा सकता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water