राजगिरा
इसे अनाझ की श्रेणी में नहीं रखते हैं इसलिए व्रत और त्योहार में इसका इस्तमाल अधिक होता है।
राजगिरा कई तरह के विटामिनों का एक जरूरी श्रोत है। जैसे - विटामिन ए,सी इ के,बी5,बी 6,फोलेट , नियासिन, राइबोफ्लेविन आदि शामिल हैं। ये एन्टी आक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं।इसके अलावा प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस मैंगनीज और आयरन का यह अच्छा स्रोत है।
राजगिरा का नियमित इस्तमाल व्हाइट ब्लड सेल्स को कई गुना तक बढ़ा देता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।आपको पता होना चाहिए कि व्हाइट ब्लड सेल्स किसी भी इन्फेक्शन से लड़ने में काफी प्रभावी होता है । ब्लड में इसकी कमी हो जाने पर हमारा शरीर कमजोर हो जाता है और तब कई तरह की बिमारियां और इन्फेक्शन का खतरा बढ जाता है।
इसके अलावा राजगिरा का सेवन शरीर के किसी भी तरह के सुजन को ठीक करता है।
कैंसर की सम्भावना को कम करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है।
ह्रदय रोगियों के लिए और डायबिटीज के रोगियों के लिए इसका इस्तमाल बहुत अच्छा होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें