इन पांच फलों को खाली पेट नहीं खाना चाहिए, सेहत को होते हैं गम्भीर नुकसान।
फलों का सेवन हमेशा सेहत के लिए लाभदायक और जरूरी माना जाता है क्योंकि इन फलों के अन्दर विटामिन और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। चूंकि अलग अलग फलों में अलग अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं , ऐसे में उनके फायदे भी अलग अलग होते हैं। इसलिए लोगों को जितना हो सके सभी तरह के फलों का लाभ जरूर उठाना चाहिए।
लेकिन इन सबके बावजूद इस बात का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि कुछ फलों का खाली पेट सेवन आयुर्वेद में वर्जित माना जाता है नहीं तो सेहत को हो सकते हैं गम्भीर नुकसान ।
आयुर्वेदाचार्य के अनुसार ज्यादा मीठे फल जैसे -
आम और लीची को खाली पेट नहीं खाना चाहिए क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो खून में मिल कर ब्लड शुगर लेवल को बढाकर सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इन्हें ब्रेकफास्ट के बाद लेना चाहिए।
खट्टे फल जैसे - अंगुर, कीवी, संतरा आदि साइट्रस फल हैं जिसमें पर्याप्त मात्रा में एसिड पाया जाता है जिन्हें खाली पेट खाने से पेट में जलन, गैस्ट्रिक, अल्सर आदि की शिकायत हो सकती है। इन्हें भी खाना खाने के बाद खाना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें