नाखून देखकर पहचान सकते हैं सेहत से जुड़ी इन समस्याओं को
पतले ,हल्के गुलाबी और सही आकार प्रकार लिए हुए नाखून ही हमेशा हेल्दी नाखून माने जाते हैं।
लेकिन यहां बात हो रही है हेल्थ से जुड़ी उन समस्याओं की जिसे पहचान सकते हैं नाखून का रंग और बनावट देखकर। हमारे नाखून सेहत से जुड़ी इन समस्याओं को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नाखून देते हैं सेहत से जुड़ी ये चेतावनी -
1- नाखून का रंग - नाखून का रंग फीका पड़ना या बेरंग होना ,शरीर में किसी प्रकार के इन्फेक्शन , पोषण की कमी या शरीर के किसी आंतरिक समस्याओं की तरह इशारा करता है।
2- नाखून का पीला पड़ना - ऐसे तो अत्यधिक नेल पॉलिश का इस्तमाल के वजह से यह हो सकता है लेकिन फंगल इन्फेक्शन या नेल सोरायसिस जैसी गम्भीर समस्या भी इसका कारण है।
3- कमजोर और भूरभूरे नाखून - इस तरह के नाखून का सीधा संबंध थायराइड या फंगल इन्फेक्शन से होता है।
4- मोटे नाखून - फंगल इन्फेक्शन इसका कारण होता है लेकिन इसके अलावा इसे गम्भीरता से लेना चाहिए। आर्थराइटिस, फेफड़े का इन्फेक्शन,एग्जीमा, स्किन इन्फेक्शन के सम्बंधित मामले इससे जुड़े होते हैं।
5- चम्मच के आकार वाले नाखून - इस प्रकार का नाखून एनीमिया या लिवर की समस्या को दर्शाता है।
6- नाखून के ऊपर सफेद रंग का डाट या स्पाट - इस तरह के नाखून अगर हैं तो बहुत सम्भावना है कि पेट या लीवर से जुड़ी कोई समस्या है।
अगर इन सभी में से कोई भी लक्षण हैं तो नज़र अंदाज़ न करें और अपने नाखून के ऊपर ध्यान दें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें