खराब लीवर के लक्षण और लीवर केयर फूड
लिवर खराब होने के कइ लक्षण होते हैं। सबसे पहले तो यह जान लें कि लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा अंग होता है जिसका कि मुख्य काम पाचनतंत्र से आनेवाले ब्लड को फिल्टर करना है इसके साथ साथ लिवर द्वारा भोजन,पेय और दवाओं से विषाक्त पदार्थों को अलग करके पोषक तत्वों को एनर्जी में बदलना है और शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचना है। ज्यादा वसायुक्त आहार और असंतुलित जीवन शैली लिवर के इस प्रक्रिया को बाधित करने का काम करती है और यहीं से परेशानी शुरू होती है और हमारा लिवर बिमारियों के चपेट में आ जाता है।
लिवर खराब होने के लक्षण हैं भूख कम लगना, शरीर में कमजोरी आना , उल्टी होना, नींद न आना, बिना कारण ही थकान महसूस होना, तेजी से वजन घटाना, लिवर में सुजन और दर्द ।
लिवर की बिमारी आनुवंशिक भी हो सकती है लेकिन ऐसा बहुत कम होता है। लिवर के खराब होने के कारणों में सबसे प्रमुख है शराब,वसा यानी सेचुरेटेड फैट का सेवन ज्यादा मात्रा में करना, प्रोटीन का ज्यादा सेवन, प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड का ज्यादा सेवन, बहुत अधिक मात्रा में चीनी का सेवन ।ये सभी चीजें हमारे लिवर को कमजोर बना देती हैं और धीरे धीरे लिवर बिमार होने लगता है, सूजन आ जाता है जो लिवर सिरोसिस का रूप ले लेता है।
अतः समय रहते ही सचेत हो जाना चाहिए।
अंगूर का जूस, गन्ने का जूस, दही अनार का जूस ,नीम्बू पानी और जितना हो सके फलों का सेवन करें ।तेल मसालों से बिल्कुल परहेज़ करें। साफ पानी का सेवन करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें