हीमोग्लोबिन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

पुरूष और महिलाओं में अलग अलग हिमोग्लोबिन का स्तर होता है। पुरूषों में सामान्यतः 13.5-17.5 ग्राम प्रति डेसीलिटर सामान्य है वहीं महिलाओं में इसकी सामान्य मात्रा 12.0से 15.5 की मात्रा सामान्य है।
खून में हिमोग्लोबिन की सही मात्रा ही मस्तिष्क से लेकर दिल को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।

खून की कमी के लक्षण - कमजोरी,दिल की धड़कन तेज होना, थकान महसूस होना, त्वचा पीले पड़ना, नाखून के ऊपर सफेद धब्बों का आना । चेहरे और पैरों में सुजन, सांस लेने में दिक्कत ,छाती में दर्द, हाथ पैर ठंडे पड़ना आदि लक्षण हैं। ये लक्षण लम्बे समय तक बने रहना काफी खतरनाक होता है। ह्रदय रोग और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

हिमोग्लोबिन की कमी शरीर में आक्सीजन की मात्रा को कम कर देती है।  रोजाना के खाने में आयरन की कमी के कारण हिमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है।

हिमोग्लोबिन के स्तर को बढाने के लिए इन चीजों का सेवन करें -
टमाटर
आंवला
गाजर
हरी पत्तेदार सब्जियां
चुकंदर
बादाम 
खजूर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water