बारिश के मौसम में हेल्दी कैसे रहें ....
भीषण गर्मी के बाद जब बारिश का मौसम आता है तो किसे अच्छा नहीं लगता। लेकिन इस मौसम में रोग, बिमारियां भी बहुत फैलती हैं और वो भी काफी तेजी से। इस मौसम में सम्हालकर न रहने से कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है । बरसात के मौसम में हेल्दी रहने के लिए कुछ टिप्स और उपाय जानने की जरूरत होती है ताकि हंसी खुशी इस मौसम का आनंद ले सकें।
इस मौसम में इन्फेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है।इस मौसम में पानी के माध्यम से सबसे ज्यादा बिमारियां फैलती हैं।
बरसात में खाशकर पानी को उबालकर पीने से कई तरह की भविष्य में होने वाली बिमारियों से बचा जा सकता है। ध्यान रखें कि उबले हुए पानी को बारह घंटे से ज्यादा न रखें। दुबारा उबाल लें।
बरसात में तली भुनी विशेष कर बाहर की तली भुनी चीजें से परहेज़ करें। इससे बीमार पड़ने की सम्भावना कम होगी। वैसे भी बारिश के मौसम में हमारी पाचन शक्ति की क्षमता कम हो जाती है तो तेल मसालों
का खास ध्यान रखें।
कई लोगों की आदत होती है कि बारिश शुरू होते ही नहाने के लिए कुद पड़ते हैं । यह एक बहुत बड़ी ग़लती है। ऐसा करने से शरीर के तापमान और बाहरी तापमान में संतुलन नहीं बन पाता है। जिससे तुरंत सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या देखने को मिल सकती है।
बरसात के मौसम में पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए खासकर विभिन्न तरह के साग के सेवन से क्योंकि बरसात में पत्तेदार सब्जियों में अक्सर कीड़े पनप जाते हैं।
बहुत देर पहले पके खाने और बासी खाने से बचना चाहिए। बेहतर है कि इस मौसम में बाहर का खाना न ही खाएं। आजकल फूड डिलीवरी की सुविधा लगभग हर तरफ है,वो गरमा गरम खाना डिलीवरी भी देते हैं लेकिन वो कब का पका है ये हम नहीं जानते।
इस मौसम में लहसुन,अदरख का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें और सूप एक बहुत हेल्दी फूड है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें