गूलर
अंजीर की तरह दिखने वाला और अंजीर की ही प्रजाति का यह गूलर एक छोटा सा फल होता है। गूलर को अंग्रेजी में wildfig के नाम से जाना जाता है। गूलर के कइ औषधीय गुण होते हैं ।
आमतौर पर लोग कच्चे गूलर को सब्जी ,अचार और चटनी के रूप में इस्तमाल करते हैं ।पक जाने पर यह हल्का मीठा हो जाता है।
गूलर का फल , गूलर के पेड़ की छाल और कच्चे गूलर को तोड़ने पर दूध निकलता है जो कइ तरह की बिमारियों से लड़ने में मददगार है।
1- डायबिटीज - डायबिटीज में गूलर के फलों का पाउडर के इस्तमाल से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
2- दस्त - दस्त हो जाने पर गूलर के दूध को बताशे में सोखकर खाना दस्त से राहत दिलाता है।
3- घाव - शरीर में कहीं भी घाव हो जाने पर गूलर का दूध लगाने से वह ठीक हो जाता है।
4- नकसीर - नकसीर की तकलीफ़ होने पर गूलर के छाल को पीसकर उसका रस की 2-4 बूंदें नाक में टपकाने से राहत मिलती है।
5- पेट दर्द और गैस - गूलर के फल का सेवन पेट दर्द और गैस से राहत दिलाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें