सदाबहार
सदाबहार के पौधे से तो सभी परिचित होंगे।छोटा सा यह झाड़ीदार पौधा दिखने में काफी खुबसूरत, औषधीय गुणों से भरपूर और साल के बारहों महीने फूलों से भरा रहता है।।इस पौधे को पानी कै अलावा और किसी खास देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इसके इसी गुणों के कारण इसे सदाबहार कै नाम से जाना जाता है।ये तो इस पौधे का परिचय है
सदाबहार का वैज्ञानिक नाम केथरेन्थस है । अंग्रेजी में इसे पेरिरिगकल के नाम से जानते हैं। सदाबहार की कुल बारह प्रजातियां पाई जाती है। इसके फुल कइ खुबसूरत रंग जैसे - लाल, बैंगनी, गुलाबी, सफेद और भी कइ रंगों में होते हैं।
बात करें इसके औषधीय गुणों की तो इस पौधे का फूल, पत्ती, जड़ तना सभी कुछ औषधि के रूप में इस्तमाल होता है और इसका इस्तमाल कर अनेक असाध्य रोगों को ठीक किया जा सकता है।
1- डायबिटीज--
सदाबहार का फूल डायबिटीज की एक अच्छी दवाई मानी जाती है। टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह के डायबिटीज में इसका इस्तमाल कर तत्काल ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।
2- ब्लड प्रेशर-
सदाबहार के पौधे का जड़ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने की एक कारगर औषधि है।
3- फोड़े और घाव -
सदाबहार की पत्तियों का पेस्ट किसी भी तरह के घाव और फोड़े को जल्दी ठीक कर देता है ।
4- दाद, खाज-,खुजली -
सदाबहार के पत्तों का पेस्ट पुरानी से पुरानी दाद खाज खुजली को ठीक करने में सक्षम है।
5- कैंसर -
कैंसर एक डरावना शब्द है लेकिन वैज्ञानिक दावों पर भरोसा करें तो सदाबहार के पत्तों का इस्तमाल कर अगर कोई व्यक्ति पहले स्टेज के कैंसर से जूझ रहा है तो ठीक हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार सदाबहार कैंसर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक कर इसे आगे बढ़ने से रोकने में सक्षम है।
6- एलर्जी-
सदाबहार के पत्तों का रस लगाने से एलर्जी ठीक होती है।
7- विषरोधक -
सदाबहार के फूल या पत्तों का रस ततैया, मधुमक्खी या बिच्छू के काटने के विषैले प्रभाव को कम करता है और जलन को रोकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें