GREEN TEA
ग्रीन टी
दुनियाभर में ग्रीन टी को कैमिलिया साइनेंसिस पौधों से बनाया जाता है ,इसके सूखे पत्ते और कलियों को विभिन्न प्रकार की चाय बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
ग्रीन टी के स्वास्थ्य लाभ के असंख्य करण हैं। इसकी कम कैफीन सामग्री के कारण पेय पदार्थों के लिए स्वस्थ विकल्प माना जाता है।
सुबह के नाश्ते से थोड़ा पहले ग्रीन टी पीने का सही समय है। इसके अनगिनत फायदे हैं।
1) वजन कम करने के लिएग्रीन टी बहुत अच्छा विकल्प है।
2 )मधुमेह के लिए खास कर टाइप 2 मधुमेह में ग्रीनटी बहुत असरदार है।
3) ग्रीन टी में मौजूद टैनिन शरीर में एलडीएल कोलोस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
4) ग्रीन टी एंटी ऑक्सडेंट में समृद्ध है जो एंटी एजिंग में मददगार है।
5) मानसिक अवसाद ,तनाव ,चिंता से ग्रीन टी राहत दिलाता है।
6) दिमाग को और यादाश्त को ग्रीन टी के सेवन से तेज़ किया जा सकता है।
7) ग्रीनटी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है जो विभिन्न प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करता है।
8) ग्रीन टी बालों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं से राहत दिलाता है।
9 )हार्ट संबंधित बीमारियों को ग्रीन टी के रोज़ाना सेवन से रोकने में कारगर है।
10) ग्रीन टी के रोज़ाना सेवन से कई तरह के बिमारियों से बचा जा सकता है।
इसे बनाना बेहद आसान है -
एक कप गर्म पानी में एक छोटा चम्मच ग्रीन टी डालकर ढक दें और पाँच मिनट बाद इसका सेवन करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें