CINNAMON



दालचीनी का पौधा श्रीलंका और दक्षिण भारत में पाया जाता है। इस वृक्ष की छाल को औषधि और मसलों के रूप में प्रयोग किया जाता है। दालचीनी एक छोटा और सदाबहार पेड़ होता है ,जो कि 10 से 15 मीटर ऊंचा होता है।असली दालचीनी सुगंध में मीठी होती है और स्वाद में भी हल्की सी मिठास होती है। 

दालचीनी में कैल्शियम ,आयरन और विटामिन और फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाई जाती है।इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं । दालचीनी में मौजूद औषधीय गुणों के वजह से इसका इस्तमाल सालों से किया जाता रहा है। दालचीनी के सेवन से पाचनतंत्र संबंधी विकार ,दांत का दर्द ,चार्म रोग  आदि बीमारियों  में लाभ मिलता है। 

दालचीनी स्टिक को पानी में उबालकर इसमें निम्बू और शहद मिलाकर रोज पीने से मोटापे में कमी आती है। जबकि दालचीनी और शहद का मिश्रण हार्ट अटैक के जोखिम से बचाता है। अगर रोज़ दालचीनी पाउडर और शहद को मिलाकर खाया जाय तो यह कोलोस्ट्राल लेवल को कम करने में मदद करता है। 

दलचीनी पाउडर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने की अद्भुत्त छमता होती है। 

अगर दालचीनी के टुकड़ों  का या फिर पाउडर का इस्तमाल कर रहें हैं तो इसकी मात्रा 1 से 3 ग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

दालचीनी के पानी में एंटी फंगल और एंटी बैक्ट्रियल गुण पाए जाते हैं जो दिल से सम्बंधित कई बिमारियों को रोकते हैं। 

दालचीनी में एंटीइंफ्लेमेट्री और एन्टीबैक्ट्रियल प्रॉपर्टीज होती है जो चेहरे पर पिम्पल या मुँहासे पैदा करने वाली सभी दिक्क्तों को दूर करती है। दालचीनी पाउडर और शहद का पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से न केवल मुँहासे आने बंद हो जाते हैं बल्कि पुराने दाग धब्बे और बढ़ती उम्र की रेखाएं भी कम हो जाती हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water