सुपाड़ी का पेड़
सुपाड़ी का पेड़ और उसके फायदे
सुपारी नारियल की जाति का एक पेड़ है। इसका पेड़ 40 से 100 फुट ऊंचा होता है। इसके पत्ते नारियल के समान झाडार होते हैं और एक से दो फुट लम्बे होते हैं। इसमें छोटे छोटे फल लगते हैं ,फल एक से दो इंच के घेरे में अंडाकार होते हैं।
इसके पेड़ बंगाल ,आसाम ,मैसूर ,कनाडा ,मालाबार और दक्षिण भारत में पाए जाते हैं। सुपारी एरिकेसी कुल का पौधा है। इसका वैज्ञानिक नाम अरेका कटेचु है। सुपारी को इंग्लिश में बीटल नट कहते हैं।
सुपारी में प्रोटीन 4.9% ,कार्बोहाइड्रेड 47.2 % वसा 4.4% और खनिज़ द्रव्य 1% होता है। इसके अलावा इसमें टैनिन ,गैलिक एसिड ,लिगनिन ,एरिकोलीन ,एरिकेन जैसे एल्केलायड भी पाए जाते हैं।
सुपारी की तासीर गर्म और अम्लीय होती है। मधुमेह के उपचार में सुपारी लाभदायक है। इसके अलावा मसूड़ों से खून आने पर ,डिप्रेशन में ,घाव भरने में ,स्ट्रोक की समस्या में लाभदायक है। लेकिन ज्यादा मात्रा में सुपारी का सेवन हानिकारक है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें