इलायची का पौधा
इलायची का पौधा
छोटी इलायची का पौधा सदा हरा और पाँच फुट से दस फुट तक ऊंचा होता है। इसके पत्ते बर्छे के आकर के जैसी आकृति के और दो फुट लम्बे होते हैं। यह बीज और जड़ दोनों से उगता है। इलायची की फसल तीन चार वर्ष में तैयार होती है। इसमें गुच्छों के रूप में फल लगते हैं। सूखे फल बाजार में छोटी इलायची के रूप में मिलते हैं। इलायची के पौधे का जीवन लगभग दस वर्षों का होता है।
भारत में इलायची का उपयोग अतिथि सत्कार ,मुखशुद्धि ,तथा पकवानों को सुगंधित करने के लिए होता है। ये पाचनवर्धक तथा रूचिवर्धक होते हैं।
आयुर्वेदिक मतानुसार इलायची ,शीतल ,तीक्ष्ण ,मुख को शुद्ध करनेवाली ,पित्तनाशक तथा वात और ह्रदय रोग में लाभदायक है।
यह गले के खराश ,सूजन ,खांसी ,में लाभदयक है।
बदहजमी और जी मिचलाने जैसी परेशानीयों में काफी कारगर है।
मुँह में छाले हो जाने पर बड़ी इलायची के बीजों को पीसकर उसमे मिश्री मिलाकर जबानपर रखने से तुरंत लाभ मिलता है।
बार बार घबराहट की समस्या से बचने के लिए एलची का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इलायची में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व ब्लड सर्कुलेशन को सही करती है जिससे मूड स्विंग्स में राहत मिलती है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें