BENEFITS OF ONION JUICE
प्याज़ के रस पीने के फायदे
आमतौर पर प्याज़ का इस्तमाल सलाद के रूप में या ,खाने के स्वाद को और बेहतरीन बनाने के लिये हमेशा से किया जाता रहा है।
लेकिन जूस के रूप में प्याज़ के रस के इस्तमाल से सेहत को काफी लाभ मिलता है ,इसका सेवन तपती गर्मी में लू लगने से तो बचाता ही है ,शरीर के रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
जानते हैं प्याज़ के रस पीने के फायदों के बारे में -
1- प्याज़ के रस में क्रोमियम पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कम करने के साथ शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक करता है।
2- रोज़ सुबह खाली पेट 1 चम्मच प्याज़ का रस पीने से हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है क्योँकि यह रक्त को पतला करता है।
3 - प्याज़ के रस में ओमेगा- 3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है जो यादाश्त क्षमता को सुधारनें में मददगार है।
4 -पथरी की समस्या में प्याज़ का रस पीना प्रभावी रूप से मददगार है।
5- घुटने ,कंधे ,जोड़ों आदि के दर्द में प्याज़ का रस इस्तमाल किया जाता है क्योंकि प्याज़ के रस में दर्द निवारक क्षमता होती है।
6- प्याज़ में मौजूद विटामिन बी की मात्रा बालों के अनेक प्रकर की समस्यायों से स्कैल्प की सुरक्षा करता है और बालों को झड़ने से बचाता है।
7- प्याज़ का रस में कैंसर का कारण बनने वाली कोशिकाओं को पनपने से रोकने की क्षमता होती है।
8 - प्याज़ का रस इम्यून सिस्टम को अच्छा रखने में मदद करता है ,यह शरीर के इंफेक्शन ,सर्दी ,फ्लू ,बुखार और अन्य बीमारीओं को दूर रखने में मदद करता है।
9 - प्याज़ का रस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी -इंफ्लेमेटरी होने के कारण सूजन के इलाज में मददगार है।
10 - प्याज़ के रस को पीने से और चेहरे पर शहद में मिलाकर लगाने से चहरे पर ग्लो आता है और पिगमेंटेशन की समस्या दूर हो जाती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें