ROSE PLANT
गुलाब का पौधा
गुलाब एक ऐसा फूल है जिसका पौधा कंटीला होने के बावजूद फूल इतना मनमोहक और आकर्षक होता है कि यह अपनी महक और सुंदरता से सबका मन मोह लेता है। गुलाब का फूल अपनी सुंदरता के लिये प्रसिद्ध है।
गुलाब की बहुत सी किस्में होती हैं और इसके फूल कई रंग के होते हैं। लाल गुलाब प्रेम ,पीला गुलाब समृद्धि ,गुलाबी गुलाब मासूमियत और सफेद गुलाब शांति का प्रतिक है।
गुलाब की 100 से अधिक जातियाँ हैं जिसमें कुछ एशिया मूल के तो कुछ यूरोप मूल के हैं। मुख्य रूप से ईरान और सीरिया में इसकी खेती होती है। भारत में भी कुछ राज्यों में इसकी खेती होती है। भारत सरकार ने 12 फरबरी को गुलाब दिवस घोषित किया है। गुलाब की प्रकृति शीतल होती है और स्वाद मधुर कसैला सा। गुलाब के फूल से गुलकंद,गुलाबजल ,इत्र और अन्य कई सौंदर्य प्रसाधन तो बनते ही हैं इसके कई औषधीय गुण भी हैं जो बहुत से रोगों को ठीक करने के काम आती है।
1) मुख से सम्बंधित रोगों में -
गुलाब के फूलों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से मुख के अंदर का सूजन ,गले का दर्द ,सांस की बदबू आदि परेशानियोँ से निजात मिलती है।
2) सिर में होनेवाले घाव -
गुलाब के पत्ते को पीसकर लगाने से सिर में होनेवाले घाव ,मोतियाबिंद आदि में आराम मिलता है।
3) टी बी के इलाज में -
गुलाब के फूलो ं का प्रयोग फेफड़े की बीमारी ,टी बी के इलाज में किया जाता है।
4) अवसाद से बचने के लिये -
डिप्रेसन एक गंभीर बीमारी है। गुलाब की पंखुड़ियों में एंटी डिप्रेसेंट गुण पाए जाते हैं ,जिसके इस्तमाल से अवसाद को खत्म करने में मदद मिलती है।
5) यूरिनरी इंफेक्शन को रोकने के लिये -
एक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार एंट्रोकोकस फेसेलिस जो कि एक बैक्टरिया है जो यूरिनरी इंफेक्शन का कारण बनता है गुलाब या गुलकंद के सेवन से यूरिनरी इंफेक्शन के खतरे को कम किया जा सकता है।
6) अनिंद्रा के लिये -
रोज पेटल में अनिंद्रा की समस्या को दूर करने के गुण पाए जाते हैं , इस समस्या को दूर करने के लिये 10 ग्राम रोज पेटल कुछ दिनों तक रोज इस्तेमाल करना चाहिए।
7) मुहासों और चेहरे के दाग धब्बों के लिये -
गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट लगाने से चहरे के दाग धब्बों और आँख के नीचे काले घेरों को ठीक किया जा सकता है।
8) आँखों के लिये -
गुलाब का उपयोग कर मोतियाबिंद की समस्या को कम किया जा सकता है।
9) शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिये -
गुलकंद शरीर को ठंडा रखता है ,इसे खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है तथा थकान और पाचन से जुडी समस्या ठीक होती है।
10) गुलाब का उपयोग दिल दिमाग और आमाशय की शक्ति को बढ़ाता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें