BRAHMI PLANT

प्लांट ब्राम्ही 



ब्राम्ही का पौधा दलदली ,नमी वाले गीले जगहों में पाया जाता है। 

आयुर्वेद के अनुसार ब्राम्ही बुद्धिवर्धक,पित्तनाशक ,यादाश्त को मजबूत करनेवाला तथा शरीर  से विषेले  पदार्थो को बहार निकालता  है। 

ब्राम्ही का वन्सपतिक नाम Bacopa monnieri   है। यह पूर्ण रूप से औषधीय  पौधा है जो भूमि पर फैलकर बड़ा होता है। इसके फूल सफेद होते हैं तथा तने और पत्तियाँ  मुलायम और गूदेदार होते हैं। 

जानते हैं इसके कुछ गुणों के बारे में -

1)  कैंसर के लिये  - 

ब्राम्ही में भरपूर मात्रा में एंटी एक्सीडेंट पाया जाता है जो की एक स्वस्थ जीवन के लिये  बहुत जरूरी है। यह शरीर  के उन तत्वों  को  खत्म  करता है जो कैंसर सेल्स को बढ़ने में मदद करते हैं। 

2)  बालों के लिये  - 

ब्राम्ही का पाउडर या तेल या पत्तों का रस लगाने से बालों की सभी समस्या जड़  से खत्म  हो जाती हैं। 

3) यादाश्त  के लिये  -

ब्राम्ही यादाश्त  को बेतहर  बनाने के लिये सबसे बेहतरीन और प्रभावशाली  औषधि  है। इसमें एमिलॉइड यौगिक पाए जाने की वजह से यह alzheimer  की बीमारी में काफी फायदेमंद होती है। Alzheimer  की वजह से दिमाग को   होनेवाले नुकसान से बचाने में यह मदद करता है। 

4)  तनाव से मुक्ति के लिये -

ब्राम्ही में तनाव और चिंता को कम करने की छमता होती है।  यह कोर्टिसोल के स्तर  को कम करती है जो की एक स्ट्रेस हार्मोन है। 

5)  मधुमेह के लिये -

शरीर  के ब्लड शुगर  लेवल को सही तरीके से रेगुलेट करने में ब्राम्ही का अहम् योगदान है। टाइप 2  डयबिटीज़  में ब्रम्ही के  बहुत सकारात्मक प्रभाव देखे गए हैं। 

6)  हाई ब्लड प्रेशर  के लिये  -

ब्राम्ही में पाया जानेवाला नाइट्रिक   ऑक्साइड हाई ब्लड प्रेशर  के खतरे को कम  करता है और रक्त को पतला करता है। 

7) पाचन तंत्र के लिये -

ब्राम्ही विटामिन और मिनिरल का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर आँतों से हानिकारक पदाथों को साफ करके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता  है। 

8) मिर्गी के लिये -

ब्राम्ही के सेवन  से मिर्गी के दौरे  को कम किया जा सकता है। 

9) सांस  सम्बन्धी  बिमारियों  के लिये  -

सांस संबंधी बिमारियों जैसे अस्थमा ,दमा आदि  रोगों में ब्रम्ही काफी कारगर औषधि  है। 

10)एंटी एक्सीडेंट के रूप में -

ब्राम्ही को एंटी एक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना  जाता है जो ऑक्सीडेंट के हानिकारक प्रभाबो  को रोकने में काफी कारगर है। 

    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water