हरा प्याज (spring onion)
हरे प्याज का इस्तेमाल मुख्य रूप से रसम , पकौड़े या खाने को सजाने के लिए करते हैं ।
लेकिन खाने के जायके को बढ़ाने के अलावा हरे प्याज के अन्दर और भी बहुत से विशिष्ट गुण होते हैं । इसमेें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और इसके अन्दर सल्फर भरपूर मात्रा में पायी जाती है जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी है ।
इसके अलावा हरे प्याज में विटामिन ए , विटामिन बी 2 ,कपर , फास्फोरस , मैग्नीशियम ,पोटाशियम और क्रोमियम काफी मात्रा में पायी जाती है ।
हरा प्याज फाइबर का अच्छा स्रोत है , जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है ।
जानते हैं हरा प्याज हमारे शरीर के लिए कैसे लाभकारी है -
1 ) सल्फर की मात्रा भरपूर होने के कारण यह रक्त चाप ( Blood pressure) को नियंत्रित रखता है ।
2 ) हरे प्याज में क्रोमियम की मात्रा काफी होती है जो रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखता है ।
3 ) हरा प्याज हृदय सम्बंधित बिमारियों को दूर करता है ,साथ ही यह coronary arteries सम्बंधित disease के खतरे को कम करता है ।
4 ) हरे प्याज में एंटी बैक्टेरियल और एंटी वायरल जो शरीर के रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और सर्दी, ज़ुकाम और फ्लू से लडने में मदद करते हैं ।
5 ) विटामिन ए की प्रचुरता के कारण हरा प्याज आंखों की रोशनी तो बढ़ाता ही है साथ ही आंखों की अन्य प्रकार की समस्याओं का भी निदान करता है ।
6 ) हरा प्याज पेट से सम्बंधित कैंसर को ठीक करता है ।
7 ) गठिया और अस्थमा के रोगियों को हरे प्याज का इस्तेमाल लाभ पहुंचाता है ।
8 ) हरे प्याज में फाइबर की मात्रा काफी अच्छी पाइ जाती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है और पेट सम्बंधित समस्याओं का निदान करता है ।
9 ) हरे प्याज में पाए जाने वाले विटामिन सी और के की वजह से हड्डियों को मजबूत बनाता है ।
10 ) इस तरह कह सकते हैं कि य गुणों से भरपूर है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें