अमरुद का पेड़ ( Guava tree)

 

 अमरुद एक साधारण  फल है , जिससे हम सभी परिचित हैं । अमरुद का फ़ल देखने में जितना अच्छा दिखता है , खाने में उतना ही अधिक स्वादिष्ट होता है ।

लेकिन अमरुद को   सिर्फ एक स्वादिष्ट फल  की  तरह न देखकर अगर बात करें इसके गुणों की तो गुणों की खान से भरपूर अमरुद का फ़ल और उसकी पत्तियां  हमें अनेक रोगो से बचाती है ।
अमरुद और उसकी पत्तियों  में एंटी ऑक्सीडेंट , विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पायी जाती है जो शरीर के रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं , और बिमारियों से बचाव में सहायक होते हैं ।

 1) डेंगू के लिए -
 अमरुद की  पत्तियों  के जूस में ऐसे गुण पाा जाते हैं प्लेटलेट्स कााउंट में तेजी से  बढ़ोत्तरी होती है।

 2)  मुंह के छाले -  
अक्सर ही गैस , एसिडिटी या पेट ठीक से साफ़ न होने के कारण मुंह में छाले  या मसूड़ों में  घाव जैसे हो जाते हैं , जो अमरुद की कोमल पत्तियों को 2से4 बार चबाने से ही ठीक हो जाते हैं ।

3 ) ह्रदय के लिए - 
 अमरुद के पत्तो के रस में कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं  जो रक्त में शर्करा को कम कर  कोलेस्ट्रॉल को  नियंत्रित करते हैं है और हमारे ह्रदय को तंदुरुस्त रखते है ।
4) घाव भरने में मददगार - 
वैज्ञानिक अध्ययन में पाया गया है कि अमरुद के पत्तो में एंटी बैक्टेरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो घावों को तेजी से भरने में मदद करते हैं।

5 ) टाक्सिन  बाहर निकालने में -

अमरुद के पत्तों को उबालकर पीने से शरीर को टाक्सिन फ्री रखने में मदद मिलती है और यह पेट को भी ठंडा रखती है ।

6) कैंसर से बचाव में -
अमरुद में एक तरह का  लाइकोपीन नामक एक एन्जाइम होता है , जो कैंसर और ट्यूमर से शरीर की रक्षा करने में सहायक होता है ।

6) दांत से सम्बन्धित समस्याओं में -
दांतों से सम्बन्धित रोगो में अमरुद रामबाण की तरह है , दांतों का दर्द , दांतों में कीड़ा लगना या मसूड़ों से खून आना आदि रोगों में  अमरुद के पत्तों को चबाने से लाभ मिलता है ।

7 ,) मधूमेह  - 
 अमरुद के पत्तों में मौजूद फेनोलिक यौगिक रक्त में शर्करा को नियंत्रित करता है ।

8 ) एलर्जी में - 
अमरुद के पत्तो में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में किसी भी तरह के एलर्जि को नियंत्रित करते हैं ।
9 ) वजन कम करने में -
अमरुद के पत्तो में बायोएक्टिव कम्पाउन्ड होते हैं जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट को अवशोषण को कम करते हैं और वजह नियंत्रित करते हैं ।
10)पाचन संबंधी रोगों से -
रोज एक अमरुद खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है ।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water