GREEN GARLIC PLANT BENEFIT
लहसुन के हरे पौधे और उसके गुण
लाभकारी गुणों से भरा होता है हरा लहसुन।
सर्दी के मौसम में हरे लहसुन का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। हरे लहसुन को खाने से शरीर को कई लाभकारी मिनिरलस विटामिन C और B फास्फोरस आदि प्राप्त होते हैं इसके साथ कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं।
इसमें मौजूद सल्फुरिक और आर्गेनिक एसिड युक्त एलिसिन कंपाउंड शरीर में इम्मून सिस्टम को ठीक करते हैं।
जानते हैं इसके कुछ और लाभ के बारे में -
१ हरा लहसुन अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुणों के कारण ब्रेन हेल्थ के लिये अच्छा है। यह अल्जाइमर जैसे रोगों के खिलाफ प्रभावी रूप से काम करता है।
२ हरे लहसुन में मौजूद एलिसिन कोलोस्ट्रोल से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह कोलोस्ट्रोल के स्तर को कम करता है और हृदय के स्वास्थ में सुधर लाता है।
३ हरे लहसुन का सेवन शुगर नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित होती है।
४ हरे लहसुन में प्रोटीन फेरोपोर्टिन जो कोशिका के अंदर से सेल के बहार संग्रहित आयरन के तत्वों को पहुंचाता है और रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
५ लहसुन में मौज़ूद सल्फर जो इसकी तेज़ गंध का कारण है शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जो रोगों से लड़ने में हमरी मदद करता है।
६ हाई ब्लड प्रेशर से निजात पाने में हरा लहसुन का सेवन काफी कारगर माना जाता है।
७ दमा के रोगियों को हरे लहसन का खूब इस्तमाल करना चाहिए ,
८ किडनी संक्रमण के रोगियों के लिये और UTI Infection को रोकने में यह काफी मदद करता है।
९ कैंसर के खतरे को हरे लहसन के सेवन से काफी कम किया जा सकता है।
१० गठिया के रोगो में यह काफी कारगर है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें