सहजन

सहजन  के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, मनुष्य जाति के लिए इसका पेड़ किसी वरदान से कम नहीं है । सहजन में दूध की तुलना में 4 गुणा कैल्सियम और 2गुणा प्रोटीन पाया जाता है । इसमें लगभग 300 से अधिक बिमारियों  से लड़ने की ताकत है । सहजन की प्रकृति गर्म होती है ।

सहजन का पेड़  भारत के ज्यादातर जगहों में  मुख्य रूप से दक्षिण भारत में ज्यादा पाये जाते हैं । यह फेबेसी कुल का पौधा है जिसका वानस्पतिक नाम -मोरिगा ओलिफेरा है ।

जानते हैं सहजन के कुछ मुख्य गुणों के बारे में - 

1) हाइ ब्लडप्रेशर के मरीजों को इसकी पत्तियों का रस निकालकर काढ़ा बनाकर देना चाहिए जिससे उच्च रक्तचाप और कोलस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है 
2) सहजन में बहुत अधिक मात्रा में आयरन और कैल्शियम  पाए जाते हैं इसलिए किसी भी रूप में इसका इस्तेमाल करने से  हड्डियों का क्षय नहीं होता और बडो उम्र में होने वाली घातक हड्डियों की बिमारी आस्टियोपोरोसिस बचा जा सकता है ।

3) सहजन में एंटी डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं  जो मधुमेह को नियंत्रित रखते हैं  ।

4) हृदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है , सहजन की पत्तियों में उच्च मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायता करतें हैं  ।


5) एनिमिया जैसी बिमारी से बचने के लिए सहजन की पत्तियों का रस  बहुत उपयोगी है , इसका सेवन हमारे शरीर में  हिमोग्लोबिन  के स्तर  को बढ़ाने में मदद करती है ।
6) सहजन का रस   बढ़ती उम्र में मस्तिष्क सम्बन्धित बिमारियों जैसे- अल्जाइमर , पाकिसनस (भूलने की बिमारी)  जैसे रोगों को नियंत्रण में रखती है ।

7) सहजन की जड़ को सेधा नमक और हींग के साथ मिलकर काढा बनाकर पीने से मिर्गी के दौरे में लाभकारी है ।

8)  सहजन के छाल का उपयोग  सियाटिका , गठिया  आदि रोगों से होता है ।

9) सहजन की पत्तियों का काढ़ा या चाय का सेवन शरीर के रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बहुत सारे  रोगो से लडने में मदद करता है ।

10)  सहजन की पत्तियों को पीसकर उसका लेप लगाने से घाव और सुजन ठीक होते हैं  ।







 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water