माइक्रो ग्रीन
माइक्रो ग्रीन सब्जियों के वे छोटे रुप होते हैं जो वास्तव में मनुष्य के शरीर के लिए किसी पावरहाउस से कम नहीं । इनमें बहुत सारे उपयोगी खनिज तत्व होते हैं ।
इनमें आयरन, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पायी जाती है जो किसी भी प्रकार के रोगों से बचाव के लिए बहुत जरूरी है । कैंसर जैसी बिमारियों से इसका सेवन कर बचा जा सकता है ।
माइक्रो ग्रीन के लगाने और तैयार होने में 2-3 सप्ताह का समय लग जाता है । इनमें पूरी तरह से विकसित सब्जीयों की तुलना में बहुत अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं । इसे लगाने के लिए न धूप की, न ज्यादा मेहनत को ,और न ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है ।हमरो रसोई में मिलने वाले विभिन्न मसलों से हो हम इन माइक्रो ग्रीन को आसानी से उगा सकते हैं और इस्तेमाल कर सेहतमंद रह सकते हैं ।
माइक्रो ग्रीन को छोटे से किसी भी प्लास्टिक के कम गहरे कंटेनर में उगाया जा सकता है या आइसक्रीम खाने के बाद उसके डब्बे को भी इस्तेमाल कर सकते हैं
ध्यान इस बात का रखना है कि पौधे में 2-4 पत्तीयों से ज्यादा नहीं निकलना चाहिए और पौधे की लम्बाई 5-6 इंच से ज्यादा न हो । माइक्रो ग्रीन तैयार हो जाने के बाद जड़ हटा कर धो कर इस्तेमाल करना चाहिए ।
इसे सालाद या ,सूप के उपर डालकर किसी भी तरह कच्चे रूप में खाना सही तरीका है । पकाने से इसके पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं
जानते हैं पांच सबसे आसान और जल्दी से उग आने वाले माइक्रो ग्रीन के बारे में
1) सरसों - यह सबसे जल्दी उगने वाले माइक्रो ग्रीन में से एक है जो लगभग 2 हफ्ते में तैयार हो जाती हैं
2) धनिया - इसे तो सभी जानते हैं और चाव से इसका इस्तेमाल किसो न किसी रूप में करते हैं ।
3) मेथी - यह भी आसानी से उगाया जाने वाला पौधा है ।
4) लाल साग -
5) मूली-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें