बथुआ का पौधा

बथुआ एक औषधीय वनस्पति है जो रवि फैसलों के साथ खर पतवार के रूप में  उग आति  है । इसे साग के रूप में खाया जाता है । लेकिन  अपने औषधीय गुणों के कारण वनस्पति की दुनिया में एक विशेष महत्व रखता है ।  इसके नियमित इस्तेमाल से बहुत सारी परेशानीयों से बचा जा सकता है । बथुआ के बहुत सारे गुणों में कुछ मुख्य गुण है-


1)  यूं तो बथुआ में बहुत  सारे विटामिन पाए जाते हैं , लेकिन  यह आयरन का अच्छा स्रोत है इसलिए खून की कमी को इसके सेवन से दूर किया जा सकता है ।

2)  गुर्दे की पथरी  में बथुआ का रस शक्कर मिलाकर पीते रहने से पथरी धीरे धीरे टुट टुट  कर शरीर से बाहर निकल जाती है ।

 3) त्वचा सम्बंधित रोगों जैसे दाग-धब्बे ,झाइयां, खुजली , एग्जोमा आदि त्वचा की  समस्याओं  में बथूआ खाने तथा इसको उबालकर इसका पानी त्वचा पर लगाने से  त्वचा  के रोग ठीक होते हैं । 

4)  छोटे छोटे बच्चों  के पेट में कृमि जैसी  समस्या हो जाती है इसके लिए बथूआ के पत्तों का रस सीमित मात्रा में पिलाते रहने से कृमि नष्ट हो जाती है ।
5)  मुख के अन्दर की समस्याओं  जैसे  पायरिया ,  मुंह के अल्सर ,सांस की बदबू,  जैसी बिमारियों में बथुआ कै पत्तों को चबाने से ये समस्याएं दूर होती है ।

6)  बथुआ एक  अच्छा रक्त शोधक है , इसके नियमित सेवन से बहुत सारी बिमारियों से बचा जा सकता है ।

7) कुष्ठ जैसे रोगों में भी लम्बे समय तक बथुआ खाने और त्वचा पर पत्तों का रस लगाने से लाभ मिलता है ।

8)  इसके नियमित सेवन से  अफरा , अजीर्ण , पाचन सम्बंधित  परेशानी दूर होती है ।

9) बालों  से सम्बंधित किसी  भी समस्याओं के लिए बथूआ के पत्तों को पीसकर उसका रस लगाने से बालों की समस्या दूर होती है ।
10)  पीलिया जैसी बिमारी में बथुआ के पत्तों का   रस  या साग किसी भी तरह  से  नियमित इस्तेमाल करने से पीलिया ठीक हो जाता है ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water