नीम के गुण और उपयोग
यह ' मेलियेसी ' कुल का पौधा है जिसका वानस्पतिक नाम ' एजाडिरेक्टा इण्डिका ' है ।
इस पौधे का लगभग सभी भाग ( फूल , फल , पत्तियां ,बीज ) किसी न किसी रूप में काम आती है ।
नीम के पेड़ का उपयोग फंगल इन्फेक्शन , घाव , संक्रमण आदि को दूर करने के लिए किया जाता है । नीम की तासीर ठंडी होती है इसलिए गरर्मियों के मौसम में इसका इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है ।
नीम के तेल से लोशन ,शैम्प , साबुन , कइ तरह की दवाइयां आदि तैयार किए जाते हैं ।
जानते हैं इसके कुछ जरूरी उपयोगो के बरे में -
1 ) बालों के लिए -
सर में रूसी होना ,जूं होना या अन्य किसी तरह के फोड़े फुन्सियां , फंगल इन्फेक्शन होने पर सप्ताह में 2 से 3 बार नीम के पत्ते का रस कुछ हफ्तों तक लगाने से ठीक हो जाते क्योंकि नीम के पत्तों में जीवाणुरोधी गुण होते हैं ।
2 ) मधुमेह के लिए -
नीम की पत्तियों के रस में कइ महत्वपूर्ण यौगिक होते हैं , जो रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करते हैं जिससे मधुमेह नियंत्रण में रहता है ।
3 चेहरे के कील मुहांसे -
कील मुहांसे होने पर नीम के पत्तों का पेस्ट चेहरे के उपर लगा लें और सूख जाने पर उसे अच्छी तरह धो लें , ऐसा कुछ हफ्तों तक करने से चेहरे के कील मुहांसे पूरी तरह निकल जाते हैं और चेहरे की त्वचा हेल्दी हो जाती है ।
4 ) गठिया के लिए -
एक मुट्ठी नीम की पत्तियों को एक ग्लास पानी में उबाल लें जब पानी मात्रा में आधी रह जाए तो उसका सेवन 2से3 हफ्तों तक करने से गठिया के दर्द और सुजन में काफी कारगर है ।
5 ) कैंसर के खतरे को कम करती है -
नीम शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाकर, मुक्त कणों को हटाकर , हार्मोनल गतिविधियों को रोककर, कैंसर कोशिकाओं के विभाजन में बाधा पहुंचाकर कैंसर के इलाज में मदद करता है ।
6) मलेरिया के लिए -
नीम की पत्तियां मलेरिया बुखार की कारगर दवाई है , इसके लिए नीम की पत्तियों को उबालकर उसका चाय पीना चाहिए ।
7 ) रक्त शोधक के रूप में सहायक -
नीम एक शक्तिशाली रक्त शोधक है जो रक्त के विषाक्त पदार्थों को हटाकर रक्त को साफ करता है ।
8 ,) फेसपैक के रूप में -
नीम का पाउडर , चन्दन का पाउडर और शहद का मिश्रण चेहरे के लिए एक कारगर फेसपैक है , जो चेहरे के स्किन को अन्दर से स्वस्थ और सुंदर बनाता है ।
9 ,) त्वचा संक्रमण के लिए -
त्वचा के किसी तरह के संक्रमण , फंगल इन्फेक्शन , जलन आदि। के लिए नीम के पत्तों का पेस्ट प्रभावित हिस्से पर लगाने से संक्रमण नष्ट होत ह ।
10 ) सम्पूर्ण स्वस्थ के लिए -
नियमित रूप से नीम के पत्तों का रस, काढ़ा या घाय के सेवन से बुखार ,दमा , सर्दी ज़ुकाम , और ।अन्य कइ तरह के बीमारीयों से बचा जा सकता है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें