सौंफ का पौधा

 सौंफ का इस्तेमाल हम मसालों के रूप खाने का स्वाद बढ़ाने  में तो करते ही हैं इसके अलावा इसमें  काफी औषधीय गुण भी होते हैं । आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों की काफी विस्तार  बताया गया है  ।   सौंफ में बहुत सारे सुक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं ।

सौंफ के कुछ जरूरी उपयोग है - 
मात्रा-

रस - 5 मिली 
काढ़ा - 15 मिली 
पाउडर -2 ग्राम

1) यह वात , पित्त नाशक होता है , गठिया  में इसका काढ़ा बनाकर पीना चाहिए ।

2) नेत्र सम्बन्धित रोगो में  बराबर की मात्रा में सौंफ को मिश्री के साथ मिलकर पाउडर बना कर  सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए ।

3) आंखों की जलन , गर्मी आदि को दूर करने के लिए सौंफ के  ताजे पत्तों का रस  आंखों पर पट्टी  में भिगोकर  बांध कर थोड़ी देर रखना चाहिए ।

4) बदहजमी  , गैस  ,अफरा जैसी  परेशानीयों में सौंफ का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए ।

5) मुख के दुर्गन्ध को ठीक करने के लिए माउथ फ्रेशनर के रूप में सौंफ को खाया जाता है ।

6)  भूख न लगने या कम लगने की स्थिति में इसके पत्तों का रस लाभ करता है ।

7) मोटापा को बिमारी में सौंफ का पानी सुबह खाली पेट सेवन करने से वजन  धीरे धीरे कम  होने लगता है ।

8)  सर दर्द में सौंफ का काढ़ा पीने से काफी लाभ  होता है ।

9)  अधिक नींद आने की स्थिति में इसका काढ़ा बनाकर पीना चाहिए ।

10)  सौफ में एंटी आक्सीडेंट  की भरपूर मात्रा होने के कारण यह शरीर के बिसाक्त पदार्थों को 
बाहर निकालता है, और अन्दर से शरीर की सफाई करता है ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water