मेथी का पौधा (Fenugreek plant)


मेथी का पौधा लगभग पुरे भारतवर्ष  पाया  जाता है और  खुब इस्तेमाल किया जाता है। यह लगभग 12से15 इंच का पौधा होता है।
रसोई  की सुगन्धित  मसालों से लेकर आयुर्वेदिक औषधि तक  मेथी बड़े काम की है।
 आइये जानते हैं  इसके चमत्कारी फायदों के बारे में-

मेथी की तासीर गर्म होती है, इसमें काफी मात्रा में आयरन, कैल्सियम और अन्य विटामिन पाए जाते हैं।



1 )त्वचा के रोग जैसे मुहांसे ,दाग-धब्बे, एगजीमा  आदि में मेथी का प्रयोग किया जाता है।

2) मेथी के दानों को दही में मिलाकर इसका पेस्ट बना कर बालों में  नियमित  महिने भर लगाने से  बालों की सारी समस्या जैसे बालों का झड़ना , रूसी, बालों का असमय पकना आदि सभी समस्यायें  जड़ से खत्म हो जाती है।

3 )मधुमेह में मेथी दानों का पाउडर या मेथी के पानी का इस्तेमाल शुगर लेवल को कम करने में काफी गुणकारी है।

4) मेथी के  पाउडर के सेवन से कोलोसट्रौल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।

5) गठिया ,वात  आदि की समस्याओं में मेथी पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।

6) हृदय संबंधीत  अन्य समस्याओं में मेथी पाउडर लाभकारी है।

7 )उच्च रक्तचाप नियंत्रित करने में मेथी काफी गुणकारी है।

8) पाचन सम्बंधित समस्याओं को मेथी पाउडर इस्तेमाल कर दूर किया जा सकता है।

9) यह शरीर के हानिकारक बिसाक्त पदार्थों  को बाहर निकालने में मदद करता है।

10) पोषक तत्वों से भरपूर  मेथी के पत्तों का साग  सब्जी  सुप  किसी भी तरह से इस्तेमाल करना  फायदेमंद है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water