Castor plant (अरण्डी का पौधा)


अरण्डी का पौधा पुरे भारत वर्ष में पाया जाता है। औषधीय दृष्टि कोण से देखा जाए तो यह काफी गुणकारी पोधा है । इसकी प्रकृति गर्म होती है। इसके   गुणों  पर एक नजर डालते हैं
 अरण्डी के पत्तों से शुरू करते हैं । इसके पत्तों का रस पेट के कृमि की नष्ट करने के लिए उपयोगी है इसके अलावा पीलीया में भी काफी गुणकारी है  एक चम्मच अरंडी के पत्तौ का रस  एक चम्मच पानी  मिलाकर  दस से पंद्रह दिन देने  से इन समस्याओं में काफी कमी आने लगती है।
बात करें बीजों की तो  अरण्डी के बीजों  से निकला हुआ तेल  बालों को चमकाने से लेकर घना करने तक  एक औषधीय गुणों के कारण खुब इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों को मजबूत बनाता है  तथा बालौ की प्रकृति को ठीक करता है । अरण्डी का तेल त्वचा के दाग-धब्बे को दुरुस्त करने के अलावा त्वचा के संक्रमण की भी समस्या को दूर करता है। इस रेल को पेट साफ करने के लिए हल्के विरेचक के रूप में लिया जाता है ।  यह  सुजन  वात गठिया  जैसे बिमारियों को दूर करने में काफी गुणकारी होता है । नेत्र  रोग में काफी गुणकारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water