गिलोय (अमृता)

 

आज हम बात करेंगे गिलोय की । 

गिलोय  को आयुर्वेद में   बहुत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है
गिलोय की प्रकृति गर्म होती है । इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है ।   स्वाद  में कड़वा कसैला यह लतेदार पौधा बड़ी ही आसानी  से मिल जाती है, इसके  नियमित  और संतुलित सेवन से कइ तरह के असाध्य रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है ।

1) जिगर और गूरदों के रोगों के लिए इसका काढ़ा काफी फायदेमंद है  ।

2) मानसिक तनाव की स्थिति में  इसके फूल और जड़ से तैयार  किया गया  काढ़ा 5 ml  की मात्रा में लेना चाहिए, यह एक उत्कृष्ट मस्तिष्क टानिक है ।

3) गठिया के रोगियों को इसका काढ़ा पीने से सुजन और दर्द में आराम मिलता है ।

4) नेत्र विकारों मैं गिलोय के पत्तों को पानी में उबालकर ठंडा कर पलकों पर लगाया चाहिए ।

5) त्वचा सम्बन्धी समस्याओं  जैसे दाग-धब्बे  झाइयां, तथा उम्र बढ़ने के लक्षणों को ठीक करने के लिए इसके पत्तों का रस लगने से लाभ मिलता है । यह शरीर को रेडिकल फ्री रखता है ।

6) भूख न लगना ,पाघन सम्बंधित परेशानी से निजात पाने के लिए इसका रस फायदेमंद है ।

7) मधूमेह  जैसी बिमारी में गिलोय का काढ़ा बनाकर पीने से काफी लाभ मिलता है ।

8) सर्दी ज़ुकाम, किसी भी तरह का बुखार खासकर डेंगू में गिलोय का काढ़ा अति उत्तम है ।

9) गिलोय का काढ़ा शरीर के तीनों दोषों वात पित्त कफ को ठीक करता है । 

10) पीलिया जैसी बिमारी में गिलोय का काढ़ा बनाकर पीने से लाभ मिलता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Turmeric Ginger water