मकोय का पौधा
मकोय का पौधा एक ऐसा पौधा है जो हमारे देश में लगभग हर जगह मिल जाती है। 2 से 3 फ़ीट ऊंचा यह पौधा खर पतवार के रूप में छायादार जगहो में उगती है। साधारण सा दिखने वाला यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
आइए जानते हैं इसके कुछ मुख्य गुणों के बारे में -
1) यह त्रिदोष नाशक गुणों वाला पौधा है यानी वात , पित्त , कप तीनों दोषों का शमन करता है,
2) इसका सबसे अच्छा असर यकृत के उपचार में होता है, यकृत के किसी भी तरह के रोगों के लिए इसका पंचांग काढ़ा अति उत्तम है ।
3) शरीर के किसी भी प्रकार के सुजन के लिए इसके पत्तों का लेप लगाने से सुजन दूर होती है ।
4) किडनी सम्बंधित बिमारियों के लिए सुवह सुबह खाली पेट इसका काढ़ा पीने से लाभ मिलता है ।
5) कान के दर्द में इसके पत्तों का रस गर्म कर 2 से 4 बूंदें कान में टपकाने से लाभ मिलता है ।
6) मुंह या जीभ में छाले हो जाने पर इसके पत्तों को चबाना चाहिए ।
7) कुष्ठ रोग में इसके पत्तों का लेप करते रहने से धीरे धीरे बिमारी चली जाती है ।
8) मधुमेह के रोगियों को इसके फल का सेवन करने से काफी लाभ होता है।
9) इसके फल में बहुत से सुक्ष्म पोषक तत्व होते हैं , बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसे खाना चाहिए ।
10) हमेंशा उपलब्ध हो इसके लिए गमलों में लगाया जा सकता है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें