भूमि आंवला या भूई आंवला
भूई आंवला एक दिव्य आयुर्वेदिक औषधि है,जो बरसात के दिनों में खेतों में खर पतवारों के साथ अपने आप ही उग आती है। यह एक छोटा सा पौधा है जिसका पत्ता आंवले जैसा होता है तथा इसका फल भी छोटे से आंवले जैसे ही होता है । गुणों में भी यह पौधा आंवले जैसे ही गुणकारी है , संभवतः इसलिए इसका नाम भूई आंवला रखा गया।
जानते हैं इसके कुछ मुख्य गुणों के बारे में-
1) पीलिया जैसे रोगों के उपचार के लिए इसका पंचांग काढ़ा बहुत उपयोगी है।
2) लिवर की किसी भी तरह के बिमारियों के लिए इसका क्वाथ या काढ़ा देना चाहिए।
3) किडनी सम्बंधित सभी समस्याओें के लिए इसका पंचांग काढ़ा बहुत उपयोगी है ।
4) पेट के रोगों के लिए काफी फायदेमंद है।
5) अपच अजीर्ण भूख न लगना आदि समस्याओें के लिए यह काफी लाभदायक है।
6) कुष्ठ रोगों को ठीक करने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
7) मुंह में छाले हो जाने पर इसके पत्तों को थोड़ी देर 2-3 दिनों तक चबाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
8) फोड़े फुन्सियां या चर्म रोग हो जाने पर इसके पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाने से लाभ मिलता है।
9) हृदय संबंधीत रोगों में इसका क्वाथ लाभकारी है।
10) शरीर के रक्त का शोधन या रक्त को साफ रखने के लिए इसका पंचांग काढ़ा बहुत लाभदायक है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें