पुनर्नवा का पौधा
पुनर्नवा एक औषधीय पौधा है जो बरसात के दिनों में यहां वहां अपने आप निकल आता है। 2 से 3 मी तक का यह पौधा फैली झाड़ी होती है। मुख्य रूप से लाल और सफेद इसकी 2 प्रजाति होती है।
आयुर्वेद में इसके गुणों के बारे में बहुत सारी जानकारी दी गई है।
आइए जानते हैं इसके कुछ औषधीय गुणों के बारे में-
1) पीलिया में पुनर्नवा के पत्तों का रस बहुत उपयोगी होता है ।
2) किडनी के किसी भी तरह के विकारों को दूर करने के लिए पुनर्नवा का क्वाथ बहुत अच्छी औषधि है।
3) हृदय की मांसपेशियों की क्षमता को पुनर्नवा बढ़ाता है।
4) नेत्र रोग जैसे- रतोंधी, कम दिखाई देना, जलन और नेत्र रोग सम्बंधित सारी समस्या को दूर करता है।
5) पेट के किसी प्रकार के रोगों में पुनर्नवा का पंचांग काढ़ा बहुत लाभदायक है।
6) खुन की कमी जैसी समस्याओं में पुनर्नवा का रस बहुत उपयोगी है।
7) खुन की सफाई के लिए पुनर्नवा का रस एक चम्मच शहद में मिलाकर लेना चाहिए।
8) घाव पर पत्तों का लेप लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं।
9) मुख के अन्दर की समस्याओं के लिए पुनर्नवा पाउडर शहद में मिलाकर लेना चाहिए।
10) पुनर्नवा का मतलब ही होता है फिर से नया जो हमारे शरीर का कायाकल्प कर देती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें